सिपाही भर्ती परीक्षा से लौट रहे बाप-बेटे की मौत:गोरखपुर में अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा, कानपुर में अभ्यर्थियों के बाल चेक किए

यूपी में 32,679 कॉन्स्टेबल भर्ती-2025 परीक्षा का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। कड़ी चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को एग्जाम हॉल में एंट्री दी जा रही है। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया जा रहा है। हाथरस में महिला अभ्यर्थियों के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। लखनऊ में ईयररिंग उतरवाई गईं। जौनपुर में क्लेचर, कंगन और चूड़ियां उतरवाई गईं। कानपुर में अभ्यर्थियों के मुंह खुलवाकर चेकिंग की गई। इससे पहले, सोमवार को दो पालियों में 9.62 लाख अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 7.23 लाख ही परीक्षा देने पहुंचे। करीब 2.39 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। लखनऊ में परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार बाप-बेटे को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। गोरखपुर में बिहार का रहने वाला अभ्यर्थी राम प्रकाश अंडरवियर में मोबाइल छिपाकर पहुंचा। एग्जाम हॉल में पेपर देने के दौरान ड्यूटी पर तैनात शिक्षक को उस पर शक हो गया। चेकिंग की गई तो उसके पास से मोबाइल मिला। आज उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हापुड़ में एक अभ्यर्थी के पास मोबाइल फोन मिला। मामले में लापरवाही मिलने पर दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इसी तरह दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चलेगी। सभी 75 जिलों में 1,183 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिनों (8, 9 और 10 जून) में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन की दोनों शिफ्ट की ANSWER-KEY देखने के लिए क्लिक करें
2 तस्वीरें देखिए… सिपाही भर्ती के बारे में जानिए
सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *