मोहनलालगंज में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,  

लखनऊ जनपद के. मोहनलालगंज थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ,वहीं पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है।

पीड़िता की मां ने बीते मंगलवार को मोहनलालगंज थाने में अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वही परिजनों नें उन्नाव जिले के सोहरामऊ निवासी राज पर शक जाहिर करते हुए अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया था।पुलिस टीम ने सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया है वहीं बुधवार को आरोपी ग्राम बजेहरा थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव के मूल रूप से रहने वाले पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्तमान मे ग्राम केशरी खेड़ा सिसेंडी मे रह रहा था l

 

दीपक विमल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *