यूपी में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है। लखनऊ में शनिवार सुबह 7.45 बजे अंधेरा छा गया। तूफान आया। थोड़ी ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस, संभल और उन्नाव में भी जोरदार बारिश हुई। हाथरस में इतनी बारिश हुई है कि कोतवाली सदर में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं। कानपुर में गलियां नहर बन गईं। घरों में बारिश का पानी घुस गया। इस बीच, प्रदेश के ज्यादातर शहरों में सुबह से ही बादल और धूप की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। आज 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 22 शहरों में आंधी-तूफान की चेतावनी है। मौसम विभाग (IMD) ने लखनऊ में अगले 3 घंटों में तूफान का अलर्ट जारी किया है। मोबाइल पर भेजे अलर्ट मैसेज में कहा गया है कि कई स्थानों पर बिजली चमक सकती है। तूफान आ सकता है। हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक, प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके असर से प्री-मानसून ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में आंधी और बारिश का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 15 शहरों में बारिश हुई। 40.8 डिग्री तापमान के साथ जालौन सबसे गर्म रहा। लखनऊ के मौसम की तस्वीरें- लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में प्री-मानसून की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब मानसून की एंट्री तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बीच-बीच में गर्मी भी अपने तेवर दिखाएगी, लेकिन बारिश इससे राहत दिलाती रहेगी। फिलहाल 15-16 जून तक आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। प्रदेश में मानसून अपने तय समय यानी 20 जून तक एंट्री करेगा। बारिश की तस्वीरें देखिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम… यूपी में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
