फर्रुखाबाद में मकान गंगा नदी में समाया, VIDEO:काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा डूबा, आगरा में बारिश के बीच 2 मंजिला मकान गिरा

यूपी में पिछले 25 दिनों से हो रही जोरदार बारिश से और बाढ़ की वजह से हालात बिगड़ने लगे हैं। फर्रुखाबाद में गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। किनारों पर कटान की वजह से शनिवार को एक मकान नदी में समा गया। पिछले 2 दिनों में 8 घर नदी में समा चुके हैं। 10 से ज्यादा गांवों के चारों तरफ पानी भर जाने से उनका संपर्क टूट गया है। लोग नाव, बैलगाड़ी और ट्रैक्टर के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। काशी में गंगा नदी का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंच गया है। सभी 84 घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं। उनका आपस में संपर्क टूट गया है। रत्नेश्वर महादेव मंदिर आधा डूब गया है। बलिया में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। बिजनौर में पिछले 10 दिनों से गंगा का पानी स्टेट हाईवे के ऊपर से बह रहा है। आधा दर्जन गांव टापू बन गए हैं। इससे पहले, शनिवार को नोएडा, झांसी और उन्नाव समेत 10 शहरों में बारिश हुई। लखनऊ, गोरखपुर और आगरा समेत 50 शहरों में बादल छाए रहे। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। आज 66 जिलों में बारिश का अलर्ट है। झांसी और जालौन समेत 7 शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार की बात करें तो 70 शहरों में मूसलाधार बारिश हुई। गाजियाबाद-नोएडा में हाईवे और सड़कें तालाब बन गईं। गली-मोहल्लों में 4 फीट तक पानी भर गया। नोएडा के अंडरपास में एंबुलेंस फंस गई। आगरा में बारिश के बीच दो मंजिला मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बाढ़-बारिश की तस्वीरें देखिए… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी यूपी और उसके आसपास बने हवा के दबाव की वजह से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी के पास एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो आगे बढ़ेगा। इससे आने वाले 4 दिनों में मानसूनी सिस्टम और मजबूत होगा। इससे खासकर दक्षिण यूपी के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *