यूपी के पीलीभीत में 23 साल के बदमाश शिवम उर्फ सर्वजीत को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। शनिवार रात 10 बजे पुलिस ने सर्वजीत को घेर लिया। उसे सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन, शिवम ने ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जवाबी एक्शन में पुलिस की दो गोलियां उसके सीने में लगी। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। जहां उसकी मौत हो गई। सर्वजीत कारोबारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में वांटेड था। एक महीने से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उस पर 1.75 लाख रुपए का इनाम रखा था। 28 मई को बिलसंडा थाना क्षेत्र में कारोबारी पंकज कटियार को धमकाने के लिए उनके ससुर ने किराए के शूटर भेजे थे। दुकान के बाहर ही पंकज की बदमाशों से कहासुनी हो रही थी। इस दौरान पड़ोसी पप्पू गुप्ता बीच-बचाव करने पहुंच गए। विवाद बढ़ा तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। इसमें पप्पू की मौके पर मौत हो गई। एनकाउंटर जिला मुख्यालय से 58 किमी दूर बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में हुआ। लखीमपुर खीरी और आसपास के जिलों में सर्वजीत पर 2 हत्याओं समेत 12 केस दर्ज थे। SP ने बताया एनकाउंटर कैसे हुआ?
SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि सर्वजीत अपने एक साथी के साथ शीतलपुर गांव के पास छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी, तो आरोपियों ने पल्सर बाइक से जंगल की ओर भागने लगे। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी फरार हो गया। इसके बाद शिवम ने खुद को घिरता देखकर पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की फायरिंग में एसओजी के एक दरोगा और एक सिपाही को गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गोली बिलसंडा थानाध्यक्ष जगदीप मलिक की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पहले सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए SP सुकीर्ति माधव मिश्रा ने बताया- पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल कई आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को मुख्य आरोपी पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया। उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक 32 बोर की पिस्टल, एक देशी 315 बोर का हथियार और काफी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए। उस पर मेरे स्तर से 25 हजार रुपये, DIG स्तर से 50 हजार रुपये और ADG स्तर से 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था। ———————- ये खबर भी पढ़िए- एक्टर चंद्रचूड़ सिंह की हवेली पर चाची ने किया कब्जा:अलीगढ़ में बोले- पिता की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराई; हमें घुसने नहीं दे रहे बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह शनिवार को अपने भाई अभिमन्यु सिंह के साथ अलीगढ़ पहुंचे। DM-SSP से मुलाकात कर पुश्तैनी संपत्ति पर हो रहे कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जलालपुर एस्टेट की हवेली और आसपास की कई जमीनों पर चाची और उनके बेटों के अलावा परिवार के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इनके अलावा कुछ स्थानीय नेता भी हमारी पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। पूरी खबर पढ़िए
