आधुनिक माटीकला टूल किट्स वितरण समारोह कायक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ: विपिन कुमार द्विवेदी

सुलतानपुर :खादी ग्रामोद्योग/माटीकला बोर्ड माटीकला द्वारा उत्पादों की महत्ता, उपयोगिता एवं आधुनिक टूल किट्स एवं उत्पादों की परिचयात्मक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता के साथ आधुनिक माटीकला टूल किट्स का वितरण भव्य समारोह कायक्रम में किया गया। शहर के पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 आर0ए0 वर्मा ने टूल किट्स वितरण योजना को समाज के पिछड़े तबकों के लिए संतुष्टि का माध्यम बताया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने विभागीय योजनाओं की सराहना करते हुए माटीकला के कारीगरों को मुफ्त बिजली की सुविधा के सम्बन्ध में शासन से पैरवी की बात कही। उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने भी लाभार्थियों को टूल किट्स वितरित किये। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा की जिलाध्यक्षा सुमन राव कोरी एवं माटीकला बोर्ड के सदस्य एम.पी. प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में माटीकला से परम्परागत रूप से जुड़े कारीगरों को शासन द्वारा चलायी जा रही लाभकारी और रोजगार परक योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी। ज्ञात हो कि सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के अन्तर्गत ग्रामोद्योग विभाग एवं माटीकला बोर्ड द्वारा पिछले कई वर्षो से समाज के पिछड़े और जरूरतमंद वर्गो को लगातार निःशुल्क टूल किट्स मशीनों का वितरण किया जा रहा है। अबतक लगभग 180 विद्युत चालिक चॉक सहित सैकड़ो की संख्या में दोना पत्तल एवं पॉपकार्न मेंकिग मशीनों का वितरण विभाग द्वारा किया जा चुका है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम सुरेश यादव ने बताया कि इस अवसर पर ग्रामोद्योग इकाईयों की स्थापना में सहयोगी जनपद के 14 विकास खण्ड से प्रत्येक विकास खण्ड से 02 ग्राम प्रधानों का सम्मान खादी के अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दे कर किया गया। इस अवसर पर वीरेन्द्र भार्गव, विजय कुमार, जुग्गीलाल आदि बड़ी संख्या में माटीकला से जुड़े कारीगर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *