पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: डीजी आलोक सिंह (IPS)

लखनऊ- वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत ग्राम-पिपरसंड, सरोजनीनगर लखनऊ में उo प्रo विशेष सुरक्षा बल के निर्माणाधीन मुख्यालय एवं 01वीं वाहिनी परिसर में वृहद एवं भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित. कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आलोक सिंह (IPS) डीजी एसएसएफ द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया गया।
अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने प्रेरित किया कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर श्री हेमंत कुटियाल डी आईजी एसएसएफ , सेनानायक श्री सर्वानंद सिंह यादव, प्रo सेनानायक 01वीं वाo श्री वीरेंद्र कुमार, उपसेनानायक श्री सच्चिदानंद एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *