मां की अस्थियां लेकर जा रहे 3 बेटों की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बस से टकराई बोलेरो, हमीरपुर में भतीजे की भी जान गई

हमीरपुर में मां की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे 3 बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक भतीजा है। परिवार के 3 लोग घायल हैं। मां की 7 दिसंबर को कैंसर के चलते मौत हुई थी। रविवार सुबह परिवार महोबा से बोलेरो में अस्थियां लेकर प्रयागराज संगम जा रहा था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते स्लीपर बस ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का चेहरा पूरी तरह पिस गया। लाश देखकर चचेरा भाई कांप गया। वह पास में ही बैठकर रोता रहा। हादसा हमीरपुर के इचौली गांव के पास हुआ। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक साथ 4 भाइयों की मौत की खबर सुनकर पत्नियां, बहन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचीं। सभी मृतक महोबा के गयोडी गांव के रहने वाले थे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए- गुजरात के टूरिस्ट चारधाम यात्रा पर जा रहे थे
बस में सवार यात्री भगत भाई ने बताया- बस में 48 यात्री सवार थे, जो गुजरात से चित्रकूट होते हुए चारधाम यात्रा पर निकले थे। बस सवार सभी सुरक्षित हैं। उन्हें एक्सप्रेस-वे के रेस्ट एरिया में ठहराया गया है, जहां दूसरी बस की व्यवस्था कराई जा रही है।
हादसे में जान गंवाने वाले चारों भाई खेती-किसानी करते थे। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… रोडवेज कर्मचारी के बेटे की हत्या:घर के बाहर सीने में गोली मारी, बलिया में CCTV में दिखे आरोपी बलिया में नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज कर्मचारी के बेटे आयुष की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। आयुष (25) शनिवार शाम घर के बाहर टहल रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने घेर लिया। किसी बात को लेकर उनमें बहस होने लगी। कहासुनी बढ़ने पर उन्होंने आयुष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *