यूपी के बागपत में त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। साढ़े 11 बजे बेटे ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, सुबह 9 बजे DGP की अंतिम यात्रा निकली। श्मशान घाट पर हवाई फायरिंग के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इधर, मंगलवार रात जब पार्थिव शरीर बड़ौत में उनके घर पहुंचा, तो मां फूट-फूटकर रोने लगीं। ‘मेरे बच्चे… मेरे बच्चे…’ कहते हुए पार्थिव शरीर के पास पहुंचीं। बेटे को गाल सहलाकर आखिरी बार दुलार किया। पत्नी कल्पना शव से लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। बेटे अभिषेक ने मां को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह बेटे से लिपटकर बिलखने लगीं। अभिषेक भी खुद को नहीं संभाल सके। “पापा… पापा…” कहते हुए वह पार्थिव शरीर से लिपट गए और फफक-फफककर रो पड़े। DGP अनुराग धनखड़ का शव 20 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में मिला था। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, उन्होंने सुसाइड किया है। घटना की सूचना मिलते ही अनुराग के छोटे भाई त्रिपुरा पहुंचे। बागपत के एसपी सूरज राय और एएसपी प्रवीण कुमार चौहान भी त्रिपुरा गए। इसके बाद त्रिपुरा पुलिस के अधिकारियों के साथ अनुराग धनखड़ का पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया गया। वहां से सड़क मार्ग से बागपत के बड़ौत पहुंचाया गया। भावुक कर देने वाली 3 तस्वीरें- त्रिपुरा DGP के अंतिम संस्कार के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए:-
बागपत में त्रिपुरा DGP के शव से लिपटकर रोईं पत्नी:मां ने गाल सहलाकर दुलारा; बेटा रोते-रोते बेसुध, मुखाग्नि दी
