उन्नाव में 2 अगस्त से शिवपुराण कथा व महालक्ष्मी महायज्ञ, 1008 पार्थिव शिवलिंगों का होगा रुद्राभिषेक

 

 

 

 

 

 

 

ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी

उन्नाव। सावन माह में शहर का मगरवारा स्थित श्री गोकुल बाबा मंदिर शिवभक्ति और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र बनेगा। श्री आदि गुरु वैदिक सेवा सनातन ट्रस्ट एवं श्री गोकुल बाबा मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक लोक विख्यात शैवाचार्य श्री प्रशांत प्रभु महाराज के सानिध्य में विशाल श्री शिवपुराण कथा एवं श्री वैभव महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।आयोजन समिति ने बताया कि 2 अगस्त को शाम चार बजे बड़े हनुमान मंदिर से गांधी नगर तिराहे तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और सनातन धर्मावलंबी शामिल होंगे। 2 से 11 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक श्री वैभव महालक्ष्मी महायज्ञ तथा शाम 4 बजे से श्री प्रशांत प्रभु महाराज द्वारा श्री शिवपुराण कथा का वाचन किया जाएगा।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 11 अगस्त को दोपहर एक बजे 1008 पार्थिव शिवलिंगों के सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन रहेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को दरिद्रता निवारण श्री वैभव महालक्ष्मी यंत्र एवं कल्याणकारी कुबेर का खजाना भी वितरित किया जाएगा। 12 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ धार्मिक आयोजन का समापन होगा।होटल मैस्कॉट इन में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री प्रशांत प्रभु महाराज ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में आत्महत्या करने वाले उत्तर प्रदेश के छह विद्यार्थियों के परिवारों को श्री आदि गुरु वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक परिवार को ₹21 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने इसे पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रयास बताया।


प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’, मुख्य यजमान वंदना सत्येंद्र सिंह, संतोष हरि प्रसाद साहू, राधा निशीथ निगम, कथा अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कथा सचिव अजय अवस्थी, डॉ. मनीष सेंगर, विक्रम सिंह, धीरज सिंह, निम्मी अरोड़ा, दीपशिखा सिंह, अतुल सिंह, अमर सिंह, आयुष सिंह, मीडिया प्रभारी श्याम जी गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक रंजना मिश्रा, राहुल कश्यप सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। वाराणसी के विद्वान आचार्यों कार्तिकेय द्विवेदी एवं सत्यम शर्मा ने मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन से कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया तथा उपस्थित पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *