अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय और समानता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी का जीवन अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा है। उन्होंने गरीब, पिछड़े, दलित और वंचित समाज की आवाज़ को मजबूती से उठाया। नेताओं ने उनके आदर्शों पर चलने तथा सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने की। सभा में बाबूराम गौड़, हाजी फिरोज खान गब्बर, एजाज अहमद, सरोज यादव, रामकरन यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
