नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत कार्यक्रम संपन्न 

रामनगर- बाराबंकी – राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम प्रधानमंत्री के ऑनलाइन उद्बोधन के माध्यम से संपन्न हुआ ।

रामनगर पी0जी0 कॉलेज रामनगर बाराबंकी में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी संकल्प के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत संकल्प- अभियान आनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया l साध ही नशा मुक्त युवा फाॅर विकसित भारत व सड़क सुरक्षा से संबंधित शपथ भी दिलाई गई , अन्त में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला नोडल अधिकारी डॉ ओम कुमार वर्मा ने कहा कि नशा मुक्त युवा – विकसित भारत अभियान एक स्वस्थ और सक्षम राष्ट्र के निर्माण के लिए आ।वश्यक है क्योंकि देश की असली ताकत युवा पीढी की ऊर्जा, स्वास्थ्य और सही दिशा में किए गए उनके प्रयास हैं।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आलोक कुमार राय , रोड सेफ्टी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ कृष्ण प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के सहायक राजेश कुमार यादव व सैकड़ो छात्र/ छात्राएँ उपस्थित रहीं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान होने के पश्चात हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *