ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
पुरवा (उन्नाव)। 166 विधानसभा भगवंत नगर के विकासखंड पुरवा अंतर्गत ग्राम सभा सलेथू में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट बना हुआ था। पानी की समस्या के कारण ग्रामीणों को पानी की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई जनप्रतिनिधियों और नेताओं के सामने इस समस्या को उठाया, लेकिन आश्वासनों के बावजूद समाधान नहीं हो सका।इसी दौरान क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भगवंत नगर विधानसभा के भावी विधायक के रूप में सक्रिय अविचल शुक्ला को उनकी टीम के कार्यकर्ताओं ने गांव की समस्या से अवगत कराया। सूचना मिलते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम के कार्यकर्ता ऋतिक तिवारी को मौके पर भेजकर पेयजल समस्या के समाधान का कार्य शुरू करा दिया। कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की शुरुआत होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही गांव में पेयजल संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। ग्रामीणों ने अविचल शुक्ला के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी सरकारी पद पर रहते हुए भी वे क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता देकर उनका समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि वही होता है जो जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उनका समय पर निराकरण कराए। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो केवल आश्वासन न देकर जमीन पर कार्य कराए। सलेथू गांव में पेयजल समस्या के समाधान की पहल को ग्रामीणों ने सकारात्मक कदम बताते हुए संबंधित टीम का आभार व्यक्त किया।

