मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और बुआ का लड़का, उन्नाव में फंदे पर झूला युवक, मौत से पहले बनाया 2 मिनट का वीडियो बोला-मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

 

मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और बुआ का लड़का, उन्नाव में फंदे पर झूला युवक, मौत से पहले बनाया 2 मिनट का वीडियो बोला-मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट उमेश द्विवेदी

उन्नाव। रविवार को मरने से पहले 2 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया। सुसाइड वीडियो में उसने कहा मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसकी बुआ का लड़का है। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। इसके बाद वीडियो में ही टीन शेड पर नायलॉन की रस्सी से फंदे पर झूल गया। युवक की मौत का वीडियो सोमवार को सामने आया तो परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है। वहीं पिता सुनील ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पवन राठौर की आत्महत्या के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। बता दे कि तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 2 पत्नी रागिनी राठौर, उसके कथित प्रेमी सूरज राठौर, ससुराल पक्ष के रवि राठौर और पत्नी की बहन सोनी को मानसिक प्रताड़ना का जिम्मेदार ठहराया था। लगातार मानसिक उत्पीड़न के कारण मेरा बेटा आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मगरवारा चौकी प्रभारी रविशंकर पांडे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और परिजनों के बयानों सहित सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर निष्पक्ष और विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर कड़ी को जोड़कर आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *