नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व भानु मिश्रा ने आयोजित किया अधिवक्ता सम्मान समारोह

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा व भानु मिश्रा ने आयोजित किया अधिवक्ता सम्मान समारोह

 

 

 

 

 

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट उमेश द्विवेदी

 

उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा एवं उनके पति भानु मिश्रा द्वारा अधिवक्ताओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ धिवक्ताओं सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आयोजकों की ओर से सभी अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने भी आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता समाज के कई वरिष्ठ सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *