पिता के निधन के बाद छात्र की बीसीए की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे अंकित सिंह परिहार
ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
उन्नाव/सुमेरपुर। 166 भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी नेता अंकित सिंह परिहार ने ब्लॉक सुमेरपुर के ग्राम छाछीराईखेड़ा पहुंचकर पूर्व प्रधान स्वर्गीय देवी सहाय सैनी (मन्नी) के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।
शोकाकुल परिवार से मुलाकात के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दिवंगत के पुत्र कृष्णा सैनी बीसीए के छात्र हैं और प्रथम वर्ष की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। आर्थिक व पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए अंकित सिंह परिहार ने कृष्णा सैनी की शेष बीसीए शिक्षा का पूरा खर्च स्वयं वहन करने की घोषणा की।इस मौके पर अंकित सिंह परिहार ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का सुख-दुःख उनकी भी जिम्मेदारी है। किसी भी होनहार युवा की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर बेटे के सपनों की रक्षा करना समाज का दायित्व है और वे क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

