यूपी में आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज ने शिष्यों को दर्शन दिए। शिष्यों ने गुरु के स्वागत के लिए 50 मीटर तक रास्ते में फूल बिछाए और उन्हें दंडवत प्रणाम किया। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में महायोगी गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर, अयोध्या में 100 मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। यहां 2 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं। सुबह से श्रद्धालु सरयू घाटों पर स्नान कर रहे हैं। वाराणसी में जगद्गुरु बाबा बालक दास की मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरती उतारी और उनका आशीर्वाद लिया। यहां घाटों पर भी गंगा स्नान के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी है। प्रयागराज में सनातनी किन्नर अखाड़े ने गुरु वंदना यात्रा निकाली। आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि रथ पर सवार रहीं। यात्रा के दौरान किन्नर समुदाय के लोग रथ के आगे-आगे भजनों पर नृत्य करते रहे। छत्तीसगढ़ की सोनिया गोद में लड्डू गोपाल को लेकर 600 किमी दूर प्रयागराज पहुंचीं और परिवार के साथ संगम में डुबकी लगाई। महिला ने कहा, “जब से लड्डू गोपाल हमारे जीवन में आए हैं, तब से सब कुछ अच्छा हो रहा है।” गुरु पूर्णिमा की 4 तस्वीरें देखिए- गुरु पूर्णिमा से जुड़े अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
काशी में मुस्लिमों ने संत की आरती उतारी:प्रयागराज में भजनों पर किन्नरों ने डांस किया, वृंदावन में प्रेमानंदजी के रास्ते पर फूल बिछाए
