उन्नाव पुलिस का चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान, 102 दुकानों की जांच

उन्नाव पुलिस का चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान, 102 दुकानों की जांच

 

उन्नाव। जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के उद्देश्य से उन्नाव पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 102 दुकानों की जांच की गई।

जांच के दौरान मौरावां थाना पुलिस ने एक दुकान से चाइनीज मांझे के 10 पैकेट बरामद कर जब्त किए। पुलिस ने संबंधित दुकानदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी।

उन्नाव पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त एवं उपयोग से बचें। पुलिस के अनुसार यह मांझा पक्षियों के साथ-साथ राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है।पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि यदि कहीं भी चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग की सूचना मिले तो इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *