गुरु पूर्णिमा पर विधायक अनिल सिंह ने किया संतों का सम्मान, समरसता का दिया संदेश
ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
पुरवा (उन्नाव)। गुरु पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत विधायक अनिल सिंह ने बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा बिलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन एवं संतों के सम्मान के साथ हुई। इसके बाद शीतलगंज पहुंचकर विधायक ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान विधायक अनिल सिंह ने जनसंवाद करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास महाराज और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार सामाजिक समरसता, समानता और न्याय का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री डॉ. रजनीश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दीपांशु चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, सभासद नरेंद्र कुशवाहा, मनीष तिवारी, प्रदीप शर्मा, सभासद विशाल चौधरी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

