गुरु पूर्णिमा पर श्री बालाजी दरबार मौरावां में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गुरु पूर्णिमा पर श्री बालाजी दरबार मौरावां में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

मौरावां (उन्नाव)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बा मौरावां स्थित चंदनगंज बाजार फाटक के अंदर स्थापित श्री बालाजी दरबार में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने गुरु एवं श्री बालाजी महाराज के दर्शन-पूजन के लिए दरबार पहुंचे। पूरे दिन भजन-कीर्तन, बाबा के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा।

दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं संकटों से मुक्ति की कामना की। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि बाबा की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

इस अवसर पर दरबार के गुरु अमरेंद्र मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं संकटों के निवारण की कामना करते हुए कहा कि श्री बालाजी महाराज की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और प्रत्येक संकटग्रस्त व्यक्ति को राहत मिले।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप पूड़ी, सब्जी एवं खीर का वितरण किया गया। आयोजन में बब्लू जैसवाल, पुत्तन सोनी, सुनील मिश्रा, अनुज शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, प्रिंसू पाठक, जयशंकर पांडेय, छुन्नी गुप्ता, देवेश गुप्ता, श्रीकांत शुक्ला, गुड्डू गुप्ता,  , आरोही गुप्ता सहित कानपुर से आए संगीत कलाकारों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *