उन्नाव पुलिस महकमे में उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
उन्नाव। पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ चौकी प्रभारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।
स्थानांतरण आदेश के तहत उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू को चौकी प्रभारी सदर से चौकी प्रभारी ललऊखेड़ा, थाना कोतवाली भेजा गया है। वहीं सुभाष चन्द्र को थाना गंगाघाट से चौकी प्रभारी सदर, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में अजय कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी दोस्तीनगर से थाना गंगाघाट स्थानांतरित किया गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक गीता सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी दोस्तीनगर, थाना कोतवाली बनाया गया है।
इसके अलावा राम आनन्द को थाना कोतवाली से पुलिस लाइन, पंकज राज शरद को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी को चौकी प्रभारी बिंदानगर, थाना गंगाघाट से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना माखी, मोहन लाल को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना माखी से प्रभारी सीसीटीएनएस टीम, थाना माखी तथा प्रमोद कुमार पाल को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिंदानगर, थाना गंगाघाट तैनात किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
