उन्नाव पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त 8 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई

उन्नाव। पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए आठ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पुलिस विभाग में उनके लंबे समय तक दिए गए योगदान की सराहना की।

विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्रीमती विनी सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन श्री सचिन राय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों में निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस हरी निवास शर्मा, श्याम शंकर मिश्र, करुणा शंकर, अनुरुद्ध सिंह, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस जितेन्द्र प्रताप सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरिओम तिवारी तथा राधेश्याम शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *