ब्यूरो चीफ उमेश द्विवेदी
(उन्नाव) बांगरमऊ पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटर, स्टेटर, गियर बॉक्स समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लखनऊ रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास याकूब अली सिद्दीकी की प्लॉटिंग की बाउंड्री के अंदर कुछ लोग चोरी की मोटरें बेचने के लिए कबाड़ी से संपर्क कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गुलजार उर्फ छोटू उर्फ तालिब, इश्तियाक उर्फ कल्लू, रफी अहमद और विक्की सोनी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कबाड़ का काम करते हैं और रात में चोरी कर सामान को कबाड़ी के माध्यम से कानपुर में बेच देते थे। बरामद सामान नगर निगम बांगरमऊ की बाउंड्री से चोरी किया गया था। पुलिस ने चार मोटर बॉडी, चार स्टेटर, दो खाली पंखे के स्टेटर, एक गियर बॉक्स, गियर बॉक्स की आउटपुट असेम्बली, दो रोटर तथा 72 स्टेटर की पत्तियां बरामद की हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी चोरी, गैंगस्टर और अन्य गंभीर मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।
