सिरौली गौसपुर बाराबंकी – होटल बंद कर घर वापस जा रहे होटल व्यवसायी पर विपक्षी जनों ने राड से हमला कर दिया जिससे उसके हाथ में और शरीर पर गंभीर चोटे आई जिसके संबंध में भुक्तभोगी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला कस्बा बदोसराय के मुख्य चौराहे का है जहां पर शहरी गांव के रहने वाले अरविंद कुमार सोनी का बालाजी रेस्टोरेंट के नाम से होटल चल रहा है 29 जुलाई की रात होटल को बंद करके अपने छोटे भाई अन्नू के साथ 10:50 पर अपने घर को वापस जा रहे थे विद्युत उफकेंद्र सिरौली गौसपुर के समीप पहुंचते ही विपक्षी सुनील कुमार अवस्थी सुधीर कुमार अवस्थी वकील तथा उनके दो अन्य साथियों ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया हाथ में सरिया लगने के कारण उन्हें गंभीर चोटें और उनकी एक उंगली टूट गई किसी तरह से जान बचाकर अपनी मोटरसाइकिल से वे भागे तो विपक्षी जनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दिया जिससे वे काफी भयभीत हुए और अंत में उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई हैं।
