मित्रता दिवस पर देवकाली मंदिर में पशु भोजन सेवा, जनसहयोग से खिलाया गया फल व खाद्य सामग्री

अयोध्या। मित्रता दिवस के अवसर पर मां शांति सेवा फाउंडेशन द्वारा देवकाली मंदिर परिसर में पशु भोजन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि अमरीश चंद पांडेय, एसबी सागर प्रजापति, उपनिरीक्षक रणजीत यादव तथा फाउंडेशन के संस्थापक बसंत राम ने किया।कार्यक्रम में अतिथियों ने पशु सेवा को मानवता का महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए सभी से निराश्रित पशुओं की सेवा करने का आह्वान किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था प्रत्येक रविवार जनसहयोग से पशु भोजन सेवा का अभियान संचालित कर रही है, जिससे बड़ी संख्या में निराश्रित पशु लाभान्वित हो रहे हैं।इस दौरान बंदरों, गायों और श्वानों को केला, अमरूद, खीरा, मकई, ब्रेड, बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री खिलाई गई। फाउंडेशन के संस्थापक बसंत राम ने सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था प्रत्येक माह कम से कम एक रविवार को नियमित रूप से भोजन सेवा सुनिश्चित करेगी तथा हर रविवार इस सेवा को जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रीमती पल्लवी शुक्ला, डॉ. दिनेश कुमार, राम कुमार कनौजिया, किशन सावंत, मनीष श्रीवास्तव, प्रो. संतोष कुमार, पंकज पाठक, डॉ. विनय प्रकाश मौर्य, मो. गोलू, अंशिका सिंह, सूरज चौधरी, प्रांजलि चौधरी, मनोज गुप्ता, विनय कुमार कुशवाहा सहित अनेक समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *