संयुक्त पुलिस टीम ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कब्जे से मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल बरामद किया

बाराबंकी-स्वाट/सर्विलांस व थाना जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को कर गिरफ्तार, कब्जे से एक व्यक्ति से छीना हुआ मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण व लूट/चोरी आदि घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना जहांगीराबाद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तों नितेश सिंह पुत्र तेजभान निवासी ग्राम बाबा का गांव सांगीपुर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ हालपता भयारा मोड़ के निकट थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, प्रिंस यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी ग्राम मुजफ्फरपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी, कृष्णा पुत्र सुवाराम निवासी ग्राम अतरौरा थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक व्यक्ति से छीना हुआ मोबाइल फोन व घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अदद स्कूटी यूपी 72 सीएच 3121 बरामद किया गया।

पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत शराब ठेका के पास एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर भाग गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *