पूर्व ग्राम प्रधान ब्रज किशोर मिश्र को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। पूरे अभिमान सिंह (इटौरी) के पूर्व ग्राम प्रधान एवं शिक्षक धीरज कुमार मिश्र के पिता ब्रज किशोर मिश्र के निधन पर आयोजित शोकसभा में बड़ी संख्या में शिक्षकों, पत्रकारों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय ब्रज किशोर मिश्र के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सरल, सौम्य, मिलनसार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के रूप में उन्होंने विकास कार्यों एवं जनसेवा को सदैव प्राथमिकता दी। उनके निधन को क्षेत्र एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, मंत्री विष्णु कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा,डॉ. आर.एस. त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन शुक्ला, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र, शिक्षक नेता प्रभाकर द्विवेदी, सुधांशु ओझा, राजेंद्र तिवारी, अरुण मिश्रा, अंबरीष मिश्रा, प्रदीप पांडेय ‘दीपक’, प्रकाश चंद्र पांडेय, उमेश मिश्रा, उत्कर्ष शुक्ला, रमेश मिश्रा, ऋषि द्विवेदी,मनीष पाण्डेय,पंकज मिश्रा,शैलेश गुप्ता,विशाल सिंह,संजीव द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *