चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, लावा मोबाइल बरामद

ब्यूरो  रिपोर्ट उमेश द्विवेदी

उन्नाव। औरास थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लावा कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार ग्राम शिवपुरी मजरा टिकरा सामद निवासी चरन लाल की तहरीर पर 5 अगस्त को थाना औरास में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार पटेल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए माखन खेड़ा चौराहा, मवई कला रोड से आरोपी अविनाश सिंह चौहान (20) निवासी बादल खेड़ा, जनता बिहार, थाना पारा, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का एक लावा कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उपेंद्र कुमार पटेल, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल कृष्ण प्रताप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *