उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अचलगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार, गुरुवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, उन्नाव की अदालत में विचाराधीन केस संख्या 694/2024 (मु.अ.सं. 255/2018) से संबंधित वारंटी अभियुक्त संजीत कुमार (34) पुत्र रामसुमेर निवासी ग्राम मनोहरपुर, थाना अचलगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की पूर्व प्रासंगिक धाराओं 354(क), 504, 506 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी एवं कांस्टेबल शिवम यादव शामिल रहे।
