रक्षाबंधन-तीज की खरीदारी का बना केंद्र ‘बंधन’ एग्जीबिशन, द रिग्नेंट होटल में दो दिवसीय आयोजन शुरू

लखनऊ। रक्षाबंधन और हरियाली तीज के पर्व को खास बनाने के उद्देश्य से इशया क्रिएशंस की अनुमेहा और विनीता तथा आइरिस इवेंट्स एंड एडवरटाइजिंग की दीपिका भदौरिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘बंधन – राखी एवं तीज फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का शुभारंभ बुधवार को द रिग्नेंट होटल में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण रहे।6 और 7 अगस्त तक चलने वाली इस प्रदर्शनी के सातवें संस्करण में देशभर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित डिजाइनर और ब्रांड अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनी में त्योहारी खरीदारी के लिए परिधान, ज्वेलरी, होम फर्निशिंग, होम डेकोर, फुटवियर, हेयर एक्सेसरीज, ऑर्गेनिक उत्पाद, राखी कलेक्शन, लड्डू गोपाल के परिधान, बेकरी उत्पाद, प्लांट एक्सेसरीज और टैरो परामर्श सहित विविध उत्पाद एवं सेवाएं उपलब्ध हैं।प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां महिलाओं के साथ-साथ दिव्यांग उद्यमियों को भी विशेष प्रोत्साहन देते हुए उनके स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे उन्हें अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का अवसर मिल सके। इस आयोजन में अलायन्स क्लब्स इंटरनेशनल एनजीओ पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है।आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी में फेस्टिव शॉपिंग के साथ बच्चों के लिए विशेष कलेक्शन, लाइव शॉपिंग अनुभव और निःशुल्क एस्ट्रो कंसल्टेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर प्रसिद्ध ज्योतिष एवं वैदिक सलाहकार श्री मा वाणी द्वारा टैरो रीडिंग और भगवद्गीता आधारित आध्यात्मिक परामर्श भी दिया जा रहा है, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।आयोजकों ने लखनऊवासियों से परिवार और मित्रों के साथ प्रदर्शनी में पहुंचकर त्योहारों की खरीदारी, फैशन, संस्कृति और उत्सव का आनंद लेने की अपील की है। प्रदर्शनी में प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *