भाजपा जिला कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान संबंधी कार्यशाला आयोजित

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संबंध में जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी नीरज सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत माता के प्रति समर्पित संगठन है और प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ मनाने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस अभियान में प्रत्येक नागरिक को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकात्मता को और अधिक मजबूती मिल सके।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों एवं राष्ट्रीय महत्व के स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने आगे बताया कि 13 से 15 अगस्त तक पार्टी कार्यकर्ता एवं राष्ट्रभक्त अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों तथा अन्य स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाएंगे। इसके अतिरिक्त 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक मौन जुलूस भी निकाला जाएगा।जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत माता के सम्मान को सर्वोपरि मानती है। तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और उसे सफल बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर पटेल रेखा वर्मा, विपुल प्रताप सिंह, महेश शर्मा, विश्राम सागर राठौर, रितेश सिंह गौर, आकाश अग्रवाल, इंदु सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *