रिपोर्टर अमर बहादुर
सुल्तानपुर। थाना अखण्डनगर क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार (पुत्र श्रीनाथ) की गुरुवार को विद्युत आपूर्ति ठीक करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह बिजली के पोल पर चढ़कर आपूर्ति ठीक कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही थाना अखण्डनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, परिजन शव को रोते-बिलखते हुए अपने घर ले गए। युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
