ब्यूरो चीफ:विपिन द्विवेदी
सुल्तानपुर- सुल्तानपुर के सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बच्चेदानी की गांठ (फाइब्रॉएड) का एक बार फिर से सफल ऑपरेशन कर एक महिला को नया जीवन दिया है।अस्पताल की डॉक्टर आस्था त्रिपाठी ने बताया कि ऑपरेशन के ज़रिए महिला के गर्भाशय से गांठ को सफलता पूर्वक निकाल दिया गया है, और अब मरीज आगे भी माँ बन सकती है।
मरीज रेखा के पति फूलचंद (निवासी विनायकपुर) ने बताया, “हम अपनी पत्नी के इलाज के लिए कई जगह गए, लेकिन सभी डॉक्टरों ने पूरी बच्चेदानी निकालने की सलाह दी। फिर मैंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें इसी अस्पताल में साढ़े चार किलो की बच्चेदानी की गांठ का सफल इलाज किया गया था। मैंने तुरंत सावित्री हॉस्पिटल के डॉ. जे. एल. भारती से संपर्क किया, जिन्होंने बिना देरी किए मेरी पत्नी का इलाज शुरू कर दिया।”
दिनांक 6 अगस्त 2026 को महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ का सहृदय धन्यवाद किया। वहीं, अस्पताल के संचालक डॉ. जे. एल. भारती ने भी अपनी पूरी मेडिकल टीम की सराहना की। इस जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने में डॉ. आस्था त्रिपाठी, एनेस्थेसिया विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य और ओटी टेक्नीशियन संजय यादव की मुख्य भूमिका रही।
