जेल में बंद अतीक के दोनों बेटों को पैरोल मिली:छोटे भाई के जनाजे में शामिल होंगे, अबान की मौत के सवाल पर भड़के डिप्टी सीएम

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की कब्र के बगल में ही उसके छोटे बेटे अबान (21) को दफनाया जाएगा। कब्रिस्तान में 7 फीट की कब्र खोदी गई है। 70 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। जेल में बंद अबान के दोनों बड़े भाई उमर-अली को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पैरोल दे दी है। अब दोनों भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद हैं। दोनों को प्रयागराज पहुंचने में 6-7 घंटे लग सकते हैं। अबान की मां शाइस्ता परवीन 2023 से फरार है। वह पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हुई थी। ऐसे में शाइस्ता जनाजे में शामिल होगी या नहीं, इसे लेकर सबकी निगाहें टिकी हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य से अबान की मौत पर पत्रकारों ने सवाल किया तो नाराज हो गए। बोले- एक्सीडेंट रोज होते रहते हैं…ये कौन-सी बात है। अबान का शव शुक्रवार तड़के 4 बजे झांसी से प्रयागराज के हटवा गांव पहुंचा। उसे कसारी-मसारी के खानदानी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां अतीक, उसके पिता फिरोज अहमद, भाई अशरफ और बेटे असद की कब्रें हैं। अबान गुरुवार सुबह 4 दोस्तों के साथ अली से मिलने प्रयागराज से झांसी जा रहा था। हाईवे पर अचानक जानवर आ गया। उसे बचाने में कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई। आज की 3 तस्वीरें देखिए अबान की मौत से जु़ड़ी हुई ये खबरें भी पढ़ें माफिया अतीक के बेटे के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *