अपना दल (एस) की मासिक बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति पर मंथन, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

फतेहपुर। अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल ने किया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की तैयारियों तथा जोन, सेक्टर और बूथ स्तर की बैठकों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने पिछली कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से सक्रिय होकर संगठन विस्तार में जुट जाएं, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें। इस दौरान प्रयागराज मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों अनिल पटेल (क्षेत्रीय सचिव), अनिल उमराव (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष), अनिल सोनी एवं शशांक पटेल (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य) का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वहीं राहुल कुमार वाल्मीकि उर्फ जलिम को अपना दल (एस) अनुसूचित जाति-जनजाति मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी उनका स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।बैठक में जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, योगेंद्र सिंह राणा, शिक्षक मंच के जिला सचिव शिव शरण निषाद, विधानसभा उपाध्यक्ष दीपांशु पटेल, अरमान उर्फ चांद बाबू, जिला सचिव विजय पाल, महिला मंच की जिला अध्यक्ष कांति कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, जिला सचिव लाइक अहमद, सुरेश पटेल, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार उमराव, अनिल कुमार, राहुल कुमार उर्फ जलिम, अल्पसंख्यक मंच के जिला अध्यक्ष मो. उस्मान, मोहसिन, राजबहादुर पासवान, महिला मंच की जिला महासचिव सुमन सिंह मौर्य, रियासत अली, रामराज पाल, विधानसभा अध्यक्ष हेमंत पटेल, जिला महासचिव अरुण पटेल, अंकित, शिव कुमार, श्रमिक मंच के जिला अध्यक्ष दीपू पटेल, रेशमा देवी, महिला मंच की जिला उपाध्यक्ष कांति चौहान, जोन अध्यक्ष रैना प्रजापति, महिला मंच की जिला सचिव शशी देवी, सुमन पासवान, जिला कोषाध्यक्ष अशोक पटेल, लालमन पटेल, गुलाब सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रवेंद्र प्रताप सिंह, निशा देवी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पटेल, राजू पटेल, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बिपिन कौशल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *