मोबाइल से दूर रहें बच्चे, अधिक इस्तेमाल से घट रही याददाश्तः फतेहपुर पुलिस अधीक्षक

 

– पदग्रहण समारोह में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्र-छात्राओं को आईएएस-आईपीएस बनने के लिए किया प्रेरित

 

फतेहपुर। पक्का तालाब स्थित ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में शनिवार को पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक का विद्यालय परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। एसपी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बैज व पट्टा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें पद एवं जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई।

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने छात्र-छात्राओं को आईएएस और आईपीएस बनकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह भी कभी एक साधारण छात्र थे, लेकिन मेहनत और लगन के बल पर यूपीएससी की परीक्षा पास की। उन्होंने कहा कि कोई भी पद इतना बड़ा नहीं है कि विद्यार्थी वहां तक नहीं पहुंच सकता। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करनी चाहिए। एसपी ने बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जितना संभव हो बच्चे मोबाइल से दूर रहें। मोबाइल और रील के अत्यधिक इस्तेमाल से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता प्रभावित होती है और याददाश्त पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लगातार रील देखने वाले कई बार यह भी याद नहीं रख पाते कि इससे पहले उन्होंने कौन सी रील देखी थी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में सफलता न मिलने पर विद्यार्थियों को निराश होकर पढ़ाई छोड़ने की जरूरत नहीं है। असफलता के बाद यह देखना चाहिए कि कमी कहां रह गई और फिर उसे दूर करने के लिए दोबारा मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि असफलता एक तरह का वास्तविक आकलन है, जिससे अपनी कमियों को पहचानकर आगे बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है। सफलता से अधिक कई बार असफलता इंसान को सीख देती है। एसपी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी की रुचि अलग होती है, इसलिए जिस क्षेत्र में रुचि हो उसमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं की भी सराहना की।कार्यक्रम से पहले एसपी ने विद्यालय परिसर में स्कूल ग्राउंड, कक्षाओं, पुस्तकालय, बहुउद्देश्यीय सभागार और स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के बेहतर ढांचे और स्मार्ट कक्षाओं की विशेष रूप से सराहना की। विद्यालय परिसर में बच्चों ने एसपी का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विद्यार्थियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रस्तुत किया, जबकि खेल शिक्षक मोहम्मद मोहसिन ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।विद्यालय के संस्थापक इश्तियाक हुसैन, चेयरमैन वासिफ हुसैन, निदेशक कृष्णा उप्पल, वकील अहमद, ताहिर हुसैन, आसिफ हुसैन, अरशद नूर, ताहिर हसन, अफजल अली, कहकशां शाहीन, कनीज फातिमा, शुमैला शाहीन और जेवेरिया आफरीन सहित विद्यालय परिवार ने एसपी का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया। आसिफ हुसैन और वकील अहमद ने भी एसपी को प्रतीक चिह्न प्रदान किया।महात्मा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू और भगत सिंह आदि महापुरुषों का रूप धारण कर आए विद्यार्थियों ने भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विद्यालय को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था। कार्यक्रम का संचालन फजल बाकरी, ताहिर हसन और अफजल अली ने किया।इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष संगीता यादव का भी पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। उन्होंने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि रास्ते में कोई परेशान करता है तो इसकी शिकायत पुलिस से करें। शिकायत मिलने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में फराज अहमद, शहजाद अहमद, जायर, अब्दुल्लाह, नियाबुल, उबैद, सैफ, मुफ्ती वसीम, सूफिया अशफाक, असफा, अरशिया, फरहीन एजाज, संजीव कुमार तिवारी, अजहर, बेबी समन, लैला खालिद, शगुफ्ता, नाजिया नूर, नाजिया करीम, मुबश्शिरा, सारा, शिफा, अलीना, जैनब, तहजीब, शबाहत, जैनब हसन, सानिया, सना, अरीबा, फौजिया, खुशी, ईमान, अलवीरा, एरा, अरबिया, अदीबा, गुलेनाजमीन, साद मसूद, समरा, अरीबा नाज, शबीना बानो, फातिमा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *