सावन का आज आखिरी सोमवार है। काशी, अयोध्या और प्रयागराज के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ है। काशी में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 2 किमी लंबी लाइन लगी है। अब तक 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं ने कहा- सिर्फ 1-2 सेकेंड तक बाबा के दर्शन मिल रहे हैं। सुबह 4 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। उन्हें चंदन का लेप लगाया गया और शृंगार किया गया। इसके बाद भक्तों के लिए बाबा विश्वनाथ के कपाट खोले गए। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। ड्रोन से पूरे मंदिर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की कामना के लिए फरीदाबाद के एक भक्त ने 350 किलोमीटर लेट-लेटकर मथुरा की यात्रा की। हरिद्वार से मथुरा पहुंचने में उन्हें 62 दिन लगे। उन्होंने बताया- 20 जून की सुबह पूजा-अर्चना के बाद मैंने दंडवती कांवड़ यात्रा शुरू की। हर दिन 6 से 7 किलोमीटर लेट-लेटकर चलता था। बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस होती है। बरेली में हरिद्वार से मंदिर वाली दो कांवड़ लेकर 80 भक्त पहुंचे। उनकी कांवड़ देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। लोग सेल्फी लेने लगे। कांवड़ लेकर जा रहे देवानंद ने बताया- उन्हें हरिद्वार जाने और आने में 10 दिन लगते हैं। दोनों स्पेशल कांवड़ बनाने में 5 लाख रुपए खर्च आया। 4 तस्वीरें देखिए… सावन के आखिरी सोमवार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
प्रेमानंदजी के लिए लेट-लेटकर चला भक्त:हरिद्वार से वृंदावन पहुंचा, काशी में जबरदस्त भीड़ का ड्रोन VIDEO
