मेरठ में आपत्तिजनक रील पर सस्पेंड की गई महिला दरोगा ने सामने आकर पूरे मामले पर अपनी बात रखी। वह वही ड्रेस पहनकर लाइव आईं, जिस पर बवाल हुआ था। उन्होंने इन्फ्लुएंसर अमित किल्होर पर जोरदार हमला बोला। करीब 7 मिनट 31 सेकेंड के वीडियो में महिला दरोगा वीडियो वायरल किए जाने के बाद से लगे मानसिक आघात की चर्चा करती दिखीं। अनु का कहना है कि पांच दिनों से अपने कमरे में बंद हूं। मन में जान देने के ख्याल आ रहे हैं। VIDEO देखिए…
जिस आपत्तिजनक ड्रेस पर बवाल, वही पहनकर LIVE आईं दरोगा:मेरठ में बोलीं- VIDEO वायरल करने वाले हत्यारे; मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
