पुरवा, उन्नाव। सत्येंद्र कुमार बारी की जिला प्रतिनिधि ज्योति बारी ने जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से लगातार आम जनमानस को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने के साथ ही संबंधित विभागों से समन्वय भी कराया जा रहा है।जिला प्रतिनिधि ज्योति बारी, ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 से 20 लोग अपनी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं को लेकर जनसंपर्क कार्यालय पहुंचते हैं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक प्रकरणों से सत्येंद्र कुमार बारी को अवगत कराया जाता है। इसके बाद संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समयबद्ध समाधान एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जनसंपर्क कार्यालय केवल कार्यालय तक सीमित न रहकर सरकार और जनता के बीच सेवा की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रहा है। प्रयास है कि जानकारी के अभाव में कोई पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे और न्याय के लिए किसी जरूरतमंद को भटकना न पड़े।
जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना तथा जनता की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने का अभियान लगातार जारी है
