यूपी में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर, सपाई पुलिस से भिड़े:बागपत में पोस्टर फाड़े, SP ऑफिस घेरा; बोले- भाजपा की साजिश है

यूपी के बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं। इन पर लिखा है, “सबको गाली, सबका अपमान, समाजवादी पार्टी की पहचान।” इनमें अखिलेश के “चवन्नी से रुपया बना दिया” वाले बयान का भी जिक्र है। बागपत में पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलते ही सपाई सड़क पर उतर आए और पोस्टर फाड़ दिए। करीब 50-60 सपा कार्यकर्ताओं ने एसपी आवास का घेराव किया। वे धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। एसपी ऑफिस में घुसने की कोशिश करने पर बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एसपी सूरज राय ने सपा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। उन्होंने 48 घंटे में पोस्टर लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इधर, गाजियाबाद में पुलिस ने पोस्टर हटवा दिए। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यह भाजपा की साजिश है। हापुड़ में सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर फाड़ दिए। इसके बाद एसपी को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। तस्वीरें देखिए– बागपत – पोस्टर लगने का पता चलते ही सपाई भड़के, जुलूस निकाला गाजियाबाद में पुलिस ने पोस्टर हटवाए हापुड़- सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को फाड़े, SP को ज्ञापन सौंपा हापुड़ में भी अखिलेश के खिलाफ 8-10 जगहों पर पोस्टर लगे। सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को फाड़ दिए। 20 से 25 कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। सपा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर ने बताया- पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरेंगे। ————————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी की 7 लाख फॉलोअर्स वाली यूट्यूबर की मौत:ट्रक में कार घुसी, मां ने भी दम तोड़ा; परिवार संग उज्जैन जा रही थी
यूपी में हाथरस की रहने वाली 23 साल की यू-ट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। छवि सोमवार देर रात परिवार के साथ कार से उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए निकली थीं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के आगर मालवा में उनकी कार ट्रक से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *