पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं वकील नाजिया इलाही खान को इंस्टाग्राम पर गला काटने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नाजिया ने पुलिस से इस मामले की शिकायत करते हुए बताया कि ‘शाहिल अहमद 786’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से मुझे अभद्र कमेंट किए गए हैं और जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं नाजिया के फोटो पोस्टर पर बच्चों द्वारा यूरिन पोस्ट करने का वीडियो भी अपलोड है। ये वीडियो 6 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया है। नाजिया मूलरूप से कोलकाता की रहने वाली हैं और फिलहाल गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रह रही हैं। उन्होंने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के गृह सचिव और एटीएस अधिकारियों से भी की है। इसके बाद 25 अगस्त की रात इंदिरापुरम थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया गया है। देखें ये तस्वीरें… फोटो पर अभद्र कमेंट, गर्दन काटने की धमकी का आरोप नाजिया इलाही की शिकायत के मुताबिक, ‘शाहिल अहमद 786’ इंस्टाग्राम आईडी से उनकी फोटो पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। आरोप है कि उन्हें गर्दन काटकर अलग करने की धमकी दी गई। इसके अलावा नाबालिग बच्चों के जरिए उन्हें परेशान करने और हिंसा के लिए उकसाने जैसी बातें भी कही गईं हैं। साथ ही शाहिल अहमद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नाजिया इलाही के फोटो पोस्टर पर एक वयस्क इंसान और कुछ छोटे बच्चे द्वारा यूरिन पास करने का वीडियो भी शेयर किया है। नाजिया ने शिकायत में अपनी जान को खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धमकी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच शुरू कर दी है। जून 2026 में पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद नाजिया इलाही खान अपने बयानों को लेकर पहले भी विवादों में रही हैं। जून 2026 में एक पॉडकास्ट के दौरान मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और पैगंबर हजरत मोहम्मद तथा हजरत आयशा से जुड़े धार्मिक विषयों पर कथित टिप्पणियों को लेकर विवाद हुआ था। बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई मुस्लिम संगठनों और लोगों ने नाराजगी जताई थी। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि नाजिया ने जानबूझकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां कीं। इस मामले में 25 अगस्त को नाजिया के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले भी विवादों में रही हैं नाजिया नाजिया इलाही खान वरिष्ठ वकील हैं और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रही हैं। वह पूर्व में भाजपा से जुड़ी रही हैं, हालांकि भाजपा ने आधिकारिक तौर पर उनके पार्टी में शामिल होने की बात स्वीकार नहीं की थी। अप्रैल 2026 में मुंबई के एक लेंसकार्ट शोरूम में हिंदू कर्मचारियों के तिलक लगाने और मैनेजर से विवाद के मामले को लेकर भी वह सुर्खियों में रही थीं। इसके अलावा वह मोहर्रम के जुलूसों पर रोक लगाने की मांग भी कर चुकी हैं। पुलिस बोली- इंस्टाग्राम आईडी की जांच शुरू एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि नाजिया इलाही खान कोलकाता की रहने वाली हैं और वर्तमान में इंदिरापुरम में रह रही हैं। उनकी शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से नाजिया को धमकी और अभद्र कमेंट किए गए, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की पहचान और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी है।
——————- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री:25 लाख स्टूडेंट को मिलेंगे टैबलेट; मेडिकल छात्रों का 13 हजार भत्ता बढ़ाया, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले योगी सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में जेन-जी और महिलाओं पर फोकस किया। इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने को लेकर आंदोलन कर रहे MBBS और BDS स्टूडेंट्स का भत्ता 12 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए महीने कर दिया। ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और कौशल विकास से जुड़े 25 लाख विद्यार्थियों को टैबलेट देने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। सरकार ने प्रदेश की करीब एक करोड़ बुजुर्ग महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। कैबिनेट ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दी है। पूरी खबर पढ़िए
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाली नाजिया को धमकी:फोटो पर यूरिन करने की वीडियो, अब गर्दन काटने की धमकी, गृह सचिव से की शिकायत
