बरेली में बीजेपी नेता की शुक्रवार देर रात करीब 10:30 बजे घर से करीब 500 मीटर दूर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह रात में खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया और चाकू से हमला कर दिया। भाजपा नेता की चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी बाइक से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 2.5 किलोमीटर दूर सुभाषनगर थाना क्षेत्र की है। भाजपा नेता की पहचान सचिन कश्यप (28) के रूप में हुई है। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष थे। परिजनों की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्या की वजह के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला बरेली के मांझे वाली बगिया इलाके में सचिन कश्यप (28) परिवार के साथ रहते थे। वह प्रिंटिंग प्रेस में काम करता करते थे। भाई सनी ने बताया- उनकी शादी हो चुकी थी। परिवार में मां गुड़िया देवी, पिता चंद्र प्रकाश, दो भाई और पांच बहनें हैं। उनके अलावा घर में सचिन की पत्नी और तीन बच्चे महिमा (12) अरुणा (8) शिवांश (4) भी रहते हैं। सचिन मणिनाथ मंडल के भाजपा ओबीसी मोर्चा का उपाध्यक्ष भी थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सचिन करीब 10 बजे घर से टहलने निकले थे। घर से करीब 500 मीटर दूर कुछ हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। सचिन को देखते ही उन्होंने उनको पकड़ लिया। उनके साथ गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर बाइक से फरार हो गए। लोगों ने सचिन के घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो सचिन खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में पड़ा था। उन्होंने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सचिन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पैसे को लेकर हुआ था विवाद भाई के मुताबिक, सचिन का कुछ समय पहले पैसे के लेनदेन को लेकर बाबू नाम के युवक से विवाद हुआ था। बाद में स्थानीय लोगों और जान-पहचान वालों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बावजूद वे लोग सचिन से दुश्मनी रखते थे। उन्होंने ही उसकी हत्या की है। हमारी मांग है कि हत्यारोपियों का एनकाउंटर किया जाए ताकि परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस बोली- आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे सीओ नितिन कुमार ने बताया- आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ——————— ये खबर भी पढ़ें- अंकित हत्याकांड- पिता बोले- बेटा फौजी बनना चाहता था:सरकारें जो कहती हैं, अब करके दिखाएं; हत्यारों का एनकाउंटर हो ‘योगीजी कहते हैं कि अपराधी एक चौराहे से भागेंगे, तो दूसरे पर ढेर कर दिए जाएंगे…। लखनऊ में बैठकर बातें करने से कुछ नहीं होगा। जो कहते हैं, वो यहां करके दिखाइए। अगर प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा, तो 5वें दिन हम बॉडी निकाल लेंगे, चाहे जो हो जाए। मेरा बेटा मेरी तरह फौजी बनना चाहता था। वो सपना पूरा नहीं हुआ, तो वीडियो बनाने लगा। मुझे उस पर गर्व है।’ यह दर्द और गुस्सा है अंकित बालियान के पिता सतबीर बालियान का। शामली में बुधवार (26 अगस्त) को हरियाणवी सिंगर अंकित की जिम से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमने अंकित के पूरे परिवार से बात की। पूरी खबर पढ़ें
बरेली में भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या:घर से 500 मीटर दूर घेरकर मारा; पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावार
