भाई ने भाई को किया बेघर, कमरे का ताला तोड़कर कब्जे का आरोप

पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और थाना समाधान दिवस में दर्जनों बार की शिकायत, पुलिस ने बताया आपसी बंटवारे का विवाद

जाना बाजार-अयोध्या। थाना हैदरगंज क्षेत्र के थरिया कला कसा हिनौता गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद सामने आया है। पीड़ित भाई ने छोटे भाई पर कमरे का ताला तोड़कर कब्जा करने और उसमें रखा सामान हड़पने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने तथा फौजदारी पर आमादा रहने की भी शिकायत की गई है।गांव निवासी बजरंगी मिश्रा पुत्र रामजन्म ने अधिकारियों को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पैतृक बंटवारे में उसे एक कमरा और आबादी की जमीन का हिस्सा मिला था, जिसका वह लंबे समय से इस्तेमाल करता आ रहा था। रोजी-रोटी के सिलसिले में वह फैजाबाद शहर चला गया। आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में छोटे भाई पवन कुमार ने कमरे का ताला तोड़कर मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया। कमरे में रखा सामान भी हड़प लिया गया।पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में भाई से पूछताछ की तो उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही फौजदारी पर आमादा रहने का भी आरोप लगाया है। बजरंगी के अनुसार उसने थाना समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित अधिकारियों के यहां कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका है।
वहीं चौकी प्रभारी बिसुन बाबा श्रीपति मौर्य ने बताया कि मामला दोनों भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा आपसी विवाद है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।

– पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल और थाना समाधान दिवस में दर्जनों बार की शिकायत, पुलिस ने बताया आपसी बंटवारे का विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *