यूपी के मैनपुरी के 21 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप मंगलवार तड़के हरियाणा में सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में मां, बेटे, चाची और ससुर समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। सभी राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद पिकअप से वृंदावन जा रहे थे। हादसा पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति की गर्दन पिकअप की बॉडी में फंस गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। ड्राइवर ने पिकअप को लोहे के सरिए और जाल लगाकर डबल डेकर बनाया था। इससे उसकी ऊंचाई भी बढ़ गई थी। पुलिस ड्राइवर को नींद आना इस हादसे का कारण मान रही है। हादसे की 2 तस्वीरें देख लीजिए- सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा… हादसे के बाद ट्रक-पिकअप के ड्राइवर फरार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पिकअप चालक सुधीर भी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। ————————-
खाटूश्याम से लौट रहे यूपी के 6 श्रद्धालुओं की मौत:इनमें मां-बेटे, चाची और ससुर; एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी पिकअप, 14 घायल
