अखिलेश ‘रथ’ पर सवार, रैली में बुलडोजर पहुंचे:रायबरेली में हनुमान मंदिर में दर्शन किए, गदा लहराई; भीड़ में मंत्री का काफिला फंसा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी आगाज कर दिया है। गुरुवार से उन्होंने PDA रथयात्रा की शुरुआत की। वह कार से लखनऊ के निगोहा पहुंचे। वहां से रथ पर सवार होकर 50 किमी दूर रायबरेली के GIC मैदान में पहुंचे हैं। यहां जनसभा करेंगे। उनके स्वागत के लिए पहली बार उनकी रैली में 2 क्रेन मंगाए गए। इससे 21 किलो की माला पहनाई गई। इसके बाद अखिलेश सपा विधायक राहुल लोधी के आवास पर जाएंगे। यहां समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, जिनकी 17 सितंबर को ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प हुई थी। रास्ते में उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किया। गदा लहराई। रथ के साथ-साथ करीब 2-3 हजार से कार्यकर्ता मौजूद रहे। 200 गाड़ियां भी साथ चलीं। कार्यकर्ता DJ पर डांस और नारेबाजी करते हुए रथ के साथ चले। रथ यात्रा के चलते लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर जाम लग गया। इसमें योगी सरकार में मंत्री दिनेश सिंह का काफिला फंस गया। इधर, रथयात्रा से पहले रायबरेली में अखिलेश के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। इनमें अखिलेश के साथ आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें छपी हैं। लिखा है- ‘अखिलेश यादव वापस जाओ’, ‘अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश’। तस्वीरें देखिए- मर्सिडीज बस को मॉडिफाई कर बनाया PDA रथ, खर्च 1.5 करोड़ रुपए अखिलेश की रथ यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *