– कैंप कार्यालय पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
– कार्यक्रम में मौजूद रहे भाजपा पदाधिकारी
सीतापुर। पंडित जी ने वर्षों पहले जो सपना देखा था आज वह सपना साकार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में से एक है। जो भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बरसो पहले लगाया था, वह आज वृक्ष के रूप में तैयार खड़ा है। यह बात भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अपने कैंप कार्यालय पर कही।
कैंप कार्यालय सीतापुर नगर मण्डल 1 के शक्ति केंद्र तामसेनगंज की बूथ संख्या 243 पर युग प्रवर्तक, महान चिंतक, कुशल संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गईं। भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठनों में स्थापित है। देश के अनेक राज्यों में पार्टी की सरकारें हैं। इस संगठन की वैचारिक नींव में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन और उनका समर्पित कार्यकर्ता निर्माण का विचार महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की भावना से प्रेरित ऐसे कार्यकर्ताओं के निर्माण पर बल दिया, जिन्होंने संगठन को निरंतर मजबूत किया। उन्होंने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर ऐसे कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रसेवा की भावना को आगे बढ़ाएं और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। दीनदयाल जी का जीवन और चिंतन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद की वैचारिक दिशा प्रदान की। उनका जीवन सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उदाहरण है। इस मौके पर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की इस अवसर पर उपस्थित उत्तम पांडे,राजा श्रीवास्तव,अविरल अवस्थी,अनमोल पाल आदि लोग उपस्थित रहे
