बदायूं में युवक की गर्दन टीनशीट से कटकर लटकी, मौत:खून का फव्वारा निकला, भाई ने गमछे से बांधा; 8 दिन पहले बना था पिता

बदायूं में बाइक से जा रहे एक युवक की गर्दन टीनशीट (टीन की चादर) से कटने से मौत हो गई। युवक की गर्दन कटकर लटक गई और खून का फव्वारा बहने लगा। बाइक के पीछे बैठे भाई ने लटक रही गर्दन को पकड़कर गमछे से बांधा और खून रोकने की कोशिश की। वह उसे तत्काल अस्पताल ले गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे जिला मुख्यालय से 57 किलोमीटर दूर इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान जाफरपुर गांव के अंकुश सिंह (24) के रूप में हुई है। अंकुश अपने भाई राकेश और पड़ोसी दिलीप के साथ बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। रास्ते में मजदूर पिकअप से टीनशीट उतार रहे थे। इसी दौरान मजदूरों के हाथ से टीन छूटकर घूम गई और पास से गुजर रहे बाइक सवार तीनों युवकों पर जा गिरी। जानिए पूरा मामला… इस्लामनगर थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी अंकुश सिंह (24) पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता का नाम प्रेम सिंह है। अंकुश संभल जिले के चंदौसी की एक फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करने जा रहा था। बाइक पर उसके साथ चचेरा भाई राकेश पुत्र चंद्रभान और पड़ोसी दिलीप पुत्र राम भरोसे भी थे। मजदूरों के हाथ से छूटी टीन, बाइक पर गिरी गुरुवार रात करीब 9 बजे जाफरपुर गांव के पास पूर्व प्रधान के घर के सामने सड़क पर कुछ मजदूर पिकअप से टीन की शीट्स उतार रहे थे। इसी दौरान मजदूरों के हाथ से टीन शीट अचानक छूट गई। टीन सड़क पर घूमते हुए विपरीत दिशा में मुड़ गई और इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। बाइक अंकुश चला रहा था। धारदार टीन उसकी गर्दन पर लगी, जिससे उसकी गर्दन का बड़ा हिस्सा कट गया। पीछे बैठे राकेश और दिलीप को भी चोटें आईं। दोनों ने तुरंत अंकुश को संभाला और चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश और दिलीप का इलाज चल रहा है। 8 दिन पहले ही बेटे का पिता बना था अंकुश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी प्रियंका से हुई थी। आठ दिन पहले ही प्रियंका ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के बाद घर में खुशियां थीं और परिवार नामकरण की तैयारी कर रहा था। इसी बीच हादसे में अंकुश की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे का नामकरण भी नहीं हो सका। इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया- मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा। पिकअप चालक और टीन उतार रहे मजदूरों की तलाश की जा रही है। ——– ये खबर भी पढ़ें बैंक मैनेजर ने चलती कार में गोली मारी, मौत:जौनपुर में दिल के पास तमंचा सटाकर फायर किया, बुलेट पीठ चीरते हुए सीट में घुसी जौनपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने गुरुवार देर रात सुसाइड कर लिया। उन्होंने चलती कार में दिल के पास तमंचा सटाया और गोली मार ली। बुलेट पीठ को चीरते हुए सीट में जा धंसी। गोली लगने के बाद टाटा सिएरा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *