लखनऊ में आंधी के साथ जोरदार बारिश:इकाना स्टेडियम में मैच रुका; मथुरा में बाढ़ में फंसी बच्चियां नाव बनाकर निकलीं

लखनऊ में गुरुवार देर शाम तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है। बादल गरज रहे हैं। इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कंस के बीच खेला जा रहा मैच रोक दिया गया है। सड़कों पर जगह-जगल जलभराव हो गया है। बारिश से बचने के लिए तमाम लोग फ्लाईओवर और मेट्रो लाइन के नीचे छिपे हैं। शहर में जगह-जगह गणेश उत्सव चल रहा है। पत्रकारपुरम पूजा पंडाल में बारिश से भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश में महिलाएं-पुरूष ने पूजा-अर्चना करके डांडिया खेल रहे हैं। वहीं, मथुरा-पीलीभीत में बारिश से हालत बिगड़ने लगे हैं। पीलीभीत में शारदा-देवहा नदी की बाढ़ से टनकपुर और बीसलपुर हाईवे डूब गए हैं। 25 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घर एक मंजिल तक डूब गए हैं। लोग छतों पर गुजारा करने को मजबूर हैं। श्मशान घाट भी डूबा हुआ है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग तैरते हुए बाढ़ से निकलते दिख रहे हैं। मथुरा में यमुना की बाढ़ में 6 गांव डूब गए हैं। अब तक 2000 लोगों ने घर छोड़ दिया है। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया। इसके चलते परिक्रमा पर रोक लगा दी गई। वृंदावन के मेला क्षेत्र में बने अस्थाई घरों में बाढ़ का पानी भर गया। इसमें दो बच्चियां फंस गईं। उन्होंने घर में पड़े कबाड़ से नाव बनाई और सुरक्षित स्थान पर पहुंचीं। ग्रामीण क्षेत्र के रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। यहां से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा कि बाढ़ आने के बाद एक पिता अपने बच्चों को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान पर ले गया। बागपत में 250 घरों में 3 से 4 फीट तक जलभराव है। स्थिति इतनी विकट है कि लोग छतों पर रह रहे हैं। यहां से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक पिता बच्ची को कंधे पर लादकर उसे स्कूल छोड़ने जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से गाजियाबाद में यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 7 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। एक मंजिल तक घर डूब गए हैं। आज 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है। यहां 30 से 40 Km की रफ्तार से हवा चल सकती है। तस्वीरें देखिए- आज कहां हो सकती है बारिश, जानिए 24 घंटे में 29% ज्यादा बारिश हुई
बुधवार को 60 जिलों में औसतन 8.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 6.5 मिमी से 29% ज्यादा है। प्रदेश में अब तक 629.5 मिमी बारिश हो चुकी है, ये सामान्य 614 मिमी से 3% ज्यादा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, अगस्त में सामान्य बारिश हुई थी। अब मानसून अपने आखिरी चरण में है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।
बाढ़ और बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *