बसंत पंचमी का हो सकुशल स्नान,गोमती मित्रों ने किया जबरदस्त श्रमदान

संवाददाता: रामसहाय

सुल्तानपुर: रविवार यूं तो गोमती मित्र मंडल के साप्ताहिक श्रमदान का विशेष दिवस होता है लेकिन यदि एक-दो दिन बाद कोई स्नान पर्व होने वाला होता है तो साप्ताहिक श्रमदान के दिन गोमती मित्र पूरी ताकत झोंक देते हैं,उन्हें इस बात का एहसास रहता है कि श्रद्धालु इस उम्मीद में सीता कुंड धाम तक आते हैं की गोमती मित्रों ने बेहतरीन व्यवस्था कर रखी होगी और उनकी यह उम्मीद गोमती मित्रों के लिए जिम्मेदारी बन जाती है,गोमती मित्रों ने पूरा धाम व तट तो साफ किया ही नदी की धारा में से उन सभी सामग्रियों को निकालने का प्रयास किया जिससे स्नानार्थियों को दिक्कत हो सकती है,कल्पना कीजिए इस सर्दी में घंटों नदी के अंदर घुसकर इस कार्य को अंजाम देना कितना दुष्कर होता होगा लेकिन गोमती मित्रों के लिए श्रद्धालुओं की सेवा सर्वोपरि है,,6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:30 बजे पूरी व्यवस्था को अनुकूल बनाने के साथ संपन्न हुआ,प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने नगर वासियों से अधिक से अधिक संख्या में धाम पहुँचने की अपील भी की,श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह”मदन”,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,आलोक तिवारी,संत कुमार प्रधान,राकेश मिश्रा,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,राकेश सिंह ददू,डॉ.कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,रामकुमार मौर्य,राम कवांचल मौर्य,अमित पंडा,राजेन्द्र शर्मा,अभय,अर्जुन यादव,आयुष,प्रांजल,अर्पित,अरुण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *