यूपी के रहने वाले इनकम टैक्स अफसर की सोते-सोते मौत:कमरा अंदर से बंद था, दरवाजा तोड़कर घुसी मध्य प्रदेश पुलिस

बाराबंकी के रहने वाले सीनियर इनकम टैक्स अफसर की मध्य प्रदेश में गुरुवार रात मौत हो गई। उनकी बंद कमरे में लाश मिली। वह कटनी जिले में पोस्टेड थे। वहीं विभाग के गेस्ट हाउस में रुके हुए थे। अफसर के शरीर पर चोट के निशान या कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है । घटना माधवनगर के बरगवां की है। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी तो अफसर बेड पर अचेत मिले। पुलिस ने मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में की गई है। वह मूलरूप से बाराबंकी के निलालडिया असंदा के रहने वाले विजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे थे। कई बार खटखटाया दरवाजा, लेकिन नहीं खुला माधवनगर पुलिस के मुताबिक, सुबह सरकारी ड्राइवर मानवेंद्र प्रताप सिंह के कमरे पर कार की चाबी लेने पहुंचा था। उसने कई बार बेल बजाई और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों को अनहोनी की आशंका हुई तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। माधवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर अफसर बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। सुसाइड नोट नहीं मिला, चोट के निशान भी नहीं पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी के शरीर पर चोट के कोई निशान भी नहीं मिले हैं। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। 2024-25 में हुई थी कटनी में हुई थी पोस्टिंग मानवेंद्र प्रताप सिंह की पोस्टिंग 2024-25 में आयकर विभाग के कटनी कार्यालय में हुई थी। जॉइनिंग के बाद से वह बरगवां स्थित विभागीय गेस्ट हाउस में ही रह रहे थे। शादीशुदा थे। उनका परिवार बाराबंकी में रहता है और वह कटनी में अकेले रह रहे थे। माधवनगर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया – अफसर की मौत के मामले में जांच की जा रही है। परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके कटनी पहुंचने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो सकेगी। —————————— यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ हत्याकांड-मैनेजर पत्नी ने डेढ़ करोड मांगे थे : ननद के साथ रहना नहीं चाहती थी, 2 दिन में असलहे खरीदे, 50 मिनट में सब खत्म किया लखनऊ हत्याकांड… 2 दिन रेकी, 30 मिनट में 2 हत्याएं और सुसाइड। पुलिस की शुरुआती जांच में वारदात की 2 वजहें सामने आई हैं। पहली- बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा तलाक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए एलिमनी मांग रही थी। दूसरी- दिव्या, मानस की मानसिक रूप से बीमार बहन के साथ नहीं रहना चाहती थी। (पूरी खबर पढ़िए)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *